गोहरगंज: मंडीदीप में नरवाई जलाने पर दो महीने तक रोक, 10 एकड़ में आग लगने से 3 दमकलों को लगे 4 घंटे
मंडीदीप के औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में रबी की फसलें कटकर तैयार हैं, लेकिन इसी बीच खेतों में आग लगने की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में मंडीदीप के महावीर नगर के पास एक 10 एकड़ के खेत में नरवाई (गेहूं के डंठल) में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने में नगर पालिका की तीन दमकलों को 4 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।