मंदसौर: बढ़ते अपराध और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कोतवाली थाने में एसपी के नाम टीआई को ज्ञापन
मंदसौर में बढ़ते अपराध और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ ने कोतवाली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने एसपी विनोद कुमार मीणा के नाम थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर को ज्ञापन देकर अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की,