शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने ओपीडी बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, महिला डाक्टर के हत्यारे को सख्त सजा की मांग
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर डाक्टरों ने सोमवार को ओपीडी बंदकर विरोध प्रदर्शन किया ।इस दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज भवन का चैनल बंद कर जमकर नारेबाजी की। उनकी मांग है कि कोलकाता में एक महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई। महिला डाक्टर की हत्यारे को सख्त सजा दी जाए। उनके परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए।