नरपतगंज: घूरना पुलिस ने बॉर्डर के समीप 270 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना पुलिस ने बॉर्डर के समीप 270 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। जहा आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।जबकि कार्रवाई में दो बाइक जब्त किया गया।