छोटीसादड़ी: नाराणी बायपास पर कार हादसे में पीड़ित ने पुलिस वाहन पर लगाया टक्कर मारने का आरोप, पुलिस ने कहा- आरोप निराधार हैं
छोटीसादड़ी। छोटीसादड़ी-नीमच मार्ग स्थित नाराणी बायपास पर शुक्रवार देर रात हुए कार हादसे को लेकर पीड़ित परिवार और पुलिस के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। हादसे में एक मासूम बच्चा और दंपती घायल हो गए। घायलों को छोटीसादड़ी के जयचंद मोहिल उपजिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद नीमच रेफर किया गया। पीड़ित शाहरुख मंसूरी का आरोप है कि वह परिवार के साथ कार से जा र