महोबा: महोबा के सिजवाहा गांव में सीढ़ियों से गिरकर व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jul 1, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजवाहा गांव निवासी 45 वर्षीय चरण सिंह पुत्र शिवराज गांव के ही अनिल कुमार के घर गया हुआ था। जहां छत पर चढ़ते समय वह अचानक असंतुलित होकर सीढिय़ों से गिरकर अचेत हो गया।पड़ोसी और परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति कि मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।