महसी: पंचायत चुनाव में देरी पर प्रधानों ने शिवपुर ब्लॉक पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, प्रशासक नियुक्ति की मांग की
शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत विकास मंच के बैनर तले दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने मांग की कि यदि समय पर पंचायत चुनाव नहीं होते हैं तो वर्तमान निर्वाचित प्रधानों को सहायक/प्रशासक नियुक्त किया जाए। साथ ही मनरेगा के लंबित श्रमांश के भुगतान की भी मांग उठाई गई।