कुशलगढ़: मौताणे की मांग पर सख्त कार्रवाई, 16 नामजद समेत 36 लोगों पर दर्ज हुआ मामला
कुशलगढ़ वृत्त के थाना पाटन पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने, शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार नहीं होने देने तथा मौताणे की मांग कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने 16 नामजद सहित कुल 36 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं एवं राजस्थान मृत शरीर का सम्मान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया