धमतरी: जिला प्रशासन का आदेश, अगले 3 माह तक बिना अनुमति अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी
राज्य शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार एवं आगामी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार आगामी तीन माह की अवधि तक कोई भी शासकीय सेवक बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्वानुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेगा।