मीनापुर: डेरा चौक बाजार के समीप मंदिर में पूजा करने गए एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक बाजार के समीप मंदिर में पूजा करने गए एक व्यक्ति का अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। मृतक का पहचान 46 वर्षीय श्याम सुंदर प्रसाद कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।