धौलपुर: धौलपुर तप रहा, व्यवस्था ठंडी…44 डिग्री के आसपास पारे ने बढ़ाई परेशानी, शहर में प्याऊ तक नहीं
र जिले में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मई की तपती दोपहर में शहर आग उगलता नजर आया। तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। रविवार को शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 और 11B पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। आम दिनों में वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहने वाले हाईवे तेज धूप और गर्म हव