बरेली: अलीगंज में रेप के बाद किशोरी को बहला फुसलाकर साथ ले गया आरोपी, शिकायत
अलीगंज में रेप के बाद किशोरी को एक आरोपी बहला फुसलाकर साथ ले गया। इसकी शिकायत बुधवार को लड़की के पिता ने एसएसपी ऑफिस में की है। अलीगंज निवासी व्यक्ति ने बताया कि 27 मार्च को वह खेत पर गए थे। उनकी पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। घर में 11 साल की उनकी बेटी अकेली थी। इस दौरान आंवला निवासी आरोपी उनके घर में घुस आया और बेटी के साथ संबंध बनाए।