बस्सी: राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जर्जर भवनों में बच्चों को पढ़ाने से रोका
Bassi, Jaipur | Jul 30, 2025 राजस्थान के कई इलाकों में मानसून सक्रिय होने से के साथ ही भारी बारिश का दौर जारी है। वही सुबह से ही जयपुर ग्रामीण जयपुर शहर सहित प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी है। वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान के शिक्षकों से अपील की है कि वह किसी भी जर्जर भवन में बच्चों को नहीं पढ़ाए,इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों से सावधानी बरतनी की अपील की है।