आंवला: आंवला क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया, पूर्व सैनिकों के कल्याण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
Aonla, Bareilly | Jun 13, 2026 आंवला क्षेत्र के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला महामंत्री प्रथमेश गुप्ता, लक्षमण प्रसाद को पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शनिवार दोपहर एक बजे सेंट्रल कमांड के आर्मी कमांडर जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता ने एक समारोह में प्रदान किया।