कन्नौज: शहर के पुलिस लाइन मैदान में जिला प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने फहराया तिरंगा
कन्नौज शहर के पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने झंडा फहराया। इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस कप्तान के साथ कई अधिकारियों की मौजूदगी रही। शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे मंत्री द्वारा झंडा फहराया गया।