ईसागढ़: कदवाया पुलिस ने बख्तर गांव में कच्ची शराब बेचने पर 40 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया
बख्तर गांव में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है, कदवाया पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बख्तर गांव में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बख्तर निवासी राज सिंह आदिवासी उम्र 40 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।