बुरहानपुर के सिंधीबस्ती चौराहे से लेकर कलेक्टे्रट तक रोड पर हुए गड्ढों का भराव कार्य शुरू कर दिया गया है। गड्ढें भरने के साथ मजदूर रोड पर जगह, जगह पर बे्रकर बना रहे है, लेकिन इन ब्रेकरों की ऊंचाई अधिक होने से वाहन चालक परेशान है। कही बार यह ब्रेकर दिखाई नहीं देने से वाहन अनियंत्रित हो रहे है। इस रोड पर शासकीय कार्यालय और जिला अस्पताल होने से ट्रैफिक रहता है।