सोहागपुर: स्टेशन रोड: शराब दुकान में तय समय के बाद भी बिक्री, वीडियो वायरल
नगर के स्टेशन रोड स्थित एक शराब दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार की शाम 7 बजे लगभग वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि दुकान ने निर्धारित समय समाप्त होने के बावजूद शराब की बिक्री जारी रखी। जानकरों की माने तो शराब दुकानों को तय समय के बाद बिक्री नहीं करनी होती। पुलिस और आबकारी विभाग इस पर कार्रवाई कर सकता है।