बालोद: 3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर होगी सख्ती, आदेश न मानने पर कार्रवाई
Balod, Balod | Apr 22, 2026 छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने अगले तीन महीनों तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। यह निर्णय जनगणना और सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब कोई भी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा।