बीकानेर: अक्षय तृतीया और बीकानेर स्थापना दिवस पर शहर में जमकर पतंगबाजी हुई
अक्षय तृतीया और बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और दिनभर पतंगबाजी का आनंद लेते रहे। आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पूरी तरह भर गया, मानो इंद्रधनुष धरती पर उतर आया हो।।गली-मोहल्लों में “उड़ा… उड़ा… बोई कटा” के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस उत्सव