महोबा: महोबा के सेवायोजन कार्यालय में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी शुरू हुई
Mahoba, Mahoba | Jun 17, 2026 महोबा के सेवायोजन कार्यालय में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। सदर विधायक राकेश गोस्वामी,एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यहां पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला जैसी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई।