मऊरानीपुर: कटेरा देहात में पैदल जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर,हालत गंभीर झांसी रेफर।
कटेरा देहात में पैदल जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर।बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।108 एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग व्यक्ति को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों द्वारा घायल बुजुर्ग व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।