फूलपुर: पवई थाना की पुलिस ने शातिर बदमाश को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
जनपद आजमगढ़ के थाना पवई की पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर अभियुक्त को आज मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बलुआ मोड़ के पास मौजूद है ।