चित्तौड़गढ़: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जताई प्रसन्नता, बोले मोदी का करिश्मा
अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावो में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने की दिशा में जनता का समर्थन बताया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है।