सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार के शाम 6:00 बजे झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष में शहर में जतरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जहां पर जिले की गौरवशाली परंपरा विरासत और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। जतारा नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक गई इसके बाद स्टेडियम में झूमते नाचते हुए संपन्न हुआ इस दौरान सभी लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।