कटिहार: भसना चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे, तैयारियां अंतिम चरण पर
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को भसना चौक के पास मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी अंतिम चरम पर है। रविवार की शाम 4 बजे प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन काफी चुस्त दुरुस्त नजर आ रहे हैं। जनसभा स्थल पर डीएम, एसपी और पुलिस पदाधिकारी लगातार पहुंच रहे हैं और जनसभा स्थल की तैयारी का जायजा ले रहे हैं।