कटिहार: PM नरेन्द्र मोदी के कटिहार के भसना में होने वाले कार्यक्रम के लिए तीन सौ ट्रैफिक जवान तैनात
PM नरेन्द्र मोदी के कटिहार के भसना में होने वाले कार्यक्रम के दौरान सुचारू आवागमन के लिए तीन सौ ट्रैफिक जवान और अधिकारियों को तैनात किया गया हैं । यह जानकारी कटिहार ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने यातायात थाना में सुबह दस बजे जानकारी देते हुए बताया । गौरतलब है कि सोमवार को दिन के एक बजे पीएम नरेन्द्र मोदी भसना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे ।