रामपुर: थाना गंज क्षेत्र में महिला आरक्षी और बच्चे की हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Apr 19, 2026 थाना गंज क्षेत्र में महिला आरक्षी और उसके बच्चे की हत्या कर सड़क दुर्घटना का रूप देने वाले 25,000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को शाम सात बजे क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।