पलिया: आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर अमन की अपील, पलिया कोतवाली में शांति व्यवस्था के लिए धर्मगुरुओं संग हुई विशेष बैठक
पलिया कोतवाली परिसर में आज शनिवार को आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने की। बैठक में सीओ यादवेन्द्र यादव और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी भी मौजूद रहे। वहीं एसडीएम उपस्थित धर्म गुरुओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए।