दिनारा: दिनारा में बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल, पहचान के लिए की गई अपील
Dinara, Rohtas | Oct 16, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के गौरा पुल से सैसड़ जाने वाली सड़क पर पुहपी गांव के समीप बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए दिनारा अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में उनकी पहचान सुनिश्चित करने और परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए लोगों से मदद की अपी