विश्व एड्स दिवस पर हिमोत्कर्ष महिला मंच व रेड रिबन क्लब द्वारा संयुक्ता चौधरी प्रशिक्षण संस्थान ऊना में जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्यातिथि जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने मन, विचार और व्यवहार को स्वस्थ रखने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता डॉ. जागृति दत्ता ने विद्यार्थियों को एड्स संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए।