बरवाडीह: बरवाडीह में एचपी गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, झामुमो ने दी आंदोलन की चेतावनी
बरवाडीह: बरवाडीह स्थित सिंह एचपी गैस ग्रामीण वितरक पर उपभोक्ताओं के साथ मनमानी और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा लाखों रुपये के भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद जांच भी हुई थी तथा एमओ द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।