चैनपुर: मदुरना गांव में पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी और आगजनी में पिता-पुत्री घायल, ट्रैक्टर जलकर हुआ खाक, आगे की कार्रवाई जारी
चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुरना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की रात्रि हुई गोलीबारी और अगजनी में शरीफ सिंह और उनकी पुत्री किरण कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही एक टैक्टर जलकर खाक हो गया। थाना अध्यक्ष चैनपुर ने सोमवार की दोपहर 12 बजे बताया कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।