गुरारू: गुरारू में अमर शहीद चंद्रदेव यादव का 44वां शहादत दिवस मनाया गया
Guraru, Gaya | Apr 25, 2026 प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरोरह में शनिवार को अमर शहीद कामरेड चंद्रदेव यादव का 44वां शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला सचिव कामरेड चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कामरेड बेचू यादव द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई। इसके बाद कामरेड चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने शहीद गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया।