बागीदौरा: कलिंजरा बायपास की छतरी घाटी के पास पिकअप और टेम्पो की भिड़ंत, 10 लोग हुए घायल, एमजी अस्पताल में रेफर
कलिंजरा बायपास स्थित छतरी घाटी के समीप आज रविवार सुबह 4बजे तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छीछ से भजन-कीर्तन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक टेम्पो को सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो में बैठे सभी लोग सड़क पर जा गिरे और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राह