मखदुमपुर: कोहरा सहित विभिन्न जगहों से शराब बेचने के मामले में पांच महिलाएं सहित कुल 6 लोग गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
जहानाबाद पुलिस द्वारा शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक सहित पांच महिला शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान उनके पास से देशी शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।