खंडवा नगर: नौतपा में बदला मौसम: खंडवा में तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में बारिश, मानसून होगा प्रभावित
अरब सागर से बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते राजस्थान और गुजरात से नमी का परिसंचरण हो रहा है। इसका असर नौतपा में पश्चिमी मप्र में देखने को मिल रहा है। शनिवार को नमी के परिसंचरण से लोकल सिस्टम सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा, आंधी के आकाशीय बिजली और बारिश की भी संभावना