सिकंदरा: सिकंदरा में स्मार्ट मीटर से बढ़ी परेशानी: बिजली बिल जमा होने के बावजूद कटौती, उपभोक्ताओं ने किया विरोध
सिकंदरा कस्बे में बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। कस्बे के आजाद नगर, पटेल नगर और अशोक नगर के दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विद्युत समस्या के समाधान की मांग की। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से समस्याएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिजली बिल जमा कर