श्रीगंगानगर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूपिंदर सिंह ने की जनसुनवाई
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 20, 2026
श्रीगंगानगर में कांग्रेस ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। जिलाध्यक्ष विधायक रूपिंदर सिंह कुनर ने बताया कि हर सोमवार एक विधायक जिला कार्यालय में जनसुनवाई करेगा। सोमवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी अनुसार साथ ही प्रत्येक विधानसभा में मासिक बैठकें होंगी। उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और कार्यकर्ताओं से मजबूत संवाद स्थापित करना है।