अररिया: अररिया मंडल कारा में कक्षपाल की इलाज के दौरान अचानक मौत, पूर्व सैनिक राकेश यादव का निधन
Araria, Araria | May 19, 2026 अररिया मंडल कारा में तैनात कक्षपाल राकेश कुमार यादव (55) की इलाज के दौरान अचानक मौत हो गई। 2015 बैच के सिपाही और पूर्व सैनिक राकेश यादव की इस आकस्मिक निधन की खबर से जेल प्रशासन, पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।