गोरखपुर: ड्राइवर की झपकी से हुआ हादसा, HP गैस कैप्सूल सड़क किनारे पलटा, टैंकर पलटने से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एचपी गैस से भरा एक कैप्सूल टैंकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए। जानकारी के अनुसार गिडा से बिहार की ओर जा रहा एचपी गैस का कैप्सूल टैंकर दोपहर करीब आराजी बसडीला