हरदोई: हरदोई में खेत की मेढ़ पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, भाई ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Apr 7, 2026 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के सिब्बापुरवा गांव में मंगलवार दोपहर खेत की मेढ़ पर एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक की पहचान पड़ोसी गांव किसाननपुरवा निवासी 35 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है।अरुण के छोटे भाई विवेक ने बताया कि सोमवार शाम अरुण के पास एक फोन आया था। इसके बाद दो लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे।अरुण उसके बाद वापस नहीं लौटे।