गोड्डा के लाल संजीव सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए नामित किया गया है।गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में उन्हें सम्मानित करेंगी।आईटीबीपी के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार ITBP के कुल पंद्रह ऑफिशियल को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है।इनमें संजीव सिंह सहित तीन अति विशिष्ट के लिए नामित किए गए हैं।