श्रीडूंगरगढ़: बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सेरूणा जीएसएस पर कार्मिक लगाने की मांग
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सेरूणा जीएसएस पर कार्मिकों की कमी और विद्युत लाइनों के रखरखाव में लापरवाही के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में आई आंधी के दौरान कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, लेकिन शिकायतों के बावजूद उनकी समय पर मरम्मत नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जीएसएस पर एक भी कार्मिक तैनात नहीं होने से फ