ब्यावरा: बारातियों से भरी बस पलटने पर राज्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात
Biaora, Rajgarh | Apr 30, 2026 ब्यावरा शहर के काचरी पुलिया के समीप मुरैना से उज्जैन जा रही बारातियों से भरी बस पलटने पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने गुरुवार को दोपहर 12:00 करीब सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और प्रशासन से हादसे की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ एसडीएम गोविंद दुबे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।