जशपुर: नाबालिग के अपहरण मामले में कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर को बाल गृह भेजा गया, बगीचा क्षेत्र की घटना
नाबालिग के अपहरण मामले में कार्रवाई मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर को बाल गृह भेजा गया, जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और गंभीर अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में शामिल एक किशोर को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।