कटघोरा: कटघोरा में अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व, मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल रहा
Katghora, Korba | May 28, 2026 कोरबा समेत देशभर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. तीन दिनों तक चलने वाला पर्व के पहले दिन सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भीड़ उमड़ी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी.