खरगोन की राजनीति में रविवार को उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया, जब एआईएमआईएम (AIMIM) और भाजपा को तगड़ा झटका लगा। नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद अरुणा उपाध्याय और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कार्यालय मंत्री सरिता भावसार ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।