मुज़फ्फरनगर: महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर छिड़ी ‘क्रेडिट वॉर’, नवनीत कुछल बोले- “काम हमने शुरू कराया”
महाराजा अग्रसेन प्रतिमा को लेकर विवाद अब क्रेडिट वॉर में बदल गया है।भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद नवनीत कुछल ने दावा किया कि प्रतिमा स्थापना का काम उनके प्रयासों से शुरू हुआ।उन्होंने पुराने प्रस्तावों के दस्तावेज भी मीडिया को दिखाए।वहीं संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का कहना है कि प्रतिमा समाज के सामूहिक सहयोग से बन रही है। अब श्रेय को लेकर बयान बाजी शुरू हो गई।