मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लखनऊ के मोहनलालगंज में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। रविवार को विकास खंड मोहनलालगंज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला "विशेश्वरी" ने किया।